{"_id":"5cec3fb4bdec22075d23a711","slug":"155898672512-bareilly-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज में आए फायरिंग करने वाले तीन आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फुटेज में आए फायरिंग करने वाले तीन आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट क्षेत्र में रामेश्वर धाम कॉलोनी बनवा रहे प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर पांच दिन पहले चार लोगों ने फायरिंग कर दी थी। प्रॉपर्टी डीलर से आरोपियों ने बीस लाख की रंगदारी मांगी थी। न देने पर उन्हें दौड़ाया तो उन्होंने छत पर कमरे में बंद होकर जान बचाई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है, मंगलवार को पुलिस खुलासा करेगी।
वनखंडीनाथ मंदिर के पास रहने वाले लक्ष्मी नारायण बदायूं रोड पर रामेश्वर धाम कॉलोनी बनवा रहे हैं। उन्होंने 22 मई को रिपोर्ट कराई थी कि वे अपने दफ्तर में बैठे थे। तभी चौबारी का विष्णु व तीन अन्य लोग तमंचे लेकर दफ्तर में घुस गए। उन्होंने 20 लाख की रंगदारी मांगी। लक्ष्मी जान बचाकर छत पर भागे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों के एकजुट होने पर सभी बाइक से भाग निकले। इसके बाद लक्ष्मी नारायण ने दफ्तर में लगे कैमरों की फुटेज पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने सोमवार को विष्णु के साथ ही संजय नगर के रोहित और विकास को भी हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक इनके तीन साथी और हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
खनन को लेकर है असल विवाद
पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर पाताराम की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या में पुलिस ने सिर्फ दो मुख्य आरोपी जग्गा और बंटू के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। बाकी चार आरोपियों के नाम निकाल दिए गए। पाताराम पक्ष से जुड़े लोग अभी भी खनन और कॉलोनियों में भराव डालने का काम दबंगई से कर रहे हैं। बताते हैं कि लक्ष्मी नारायण इन्हीं लोगों से कॉलोनी में भराव डलवा रहे थे। पाताराम की हत्या में नामजद लोगों की जेसीबी से यही काम विष्णु करता है। विष्णु का दबाव था कि भराव का काम उससे कराया जाए। कॉलोनाइजर इसके लिए तैयार नहीं थे तो उसने रंगदारी मांग ली।