{"_id":"5ceaecd5bdec22073e117fc0","slug":"155889997418-bareilly-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुरेश शर्मा नगर में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने रविवार सुबह उसका शव सीढ़ियों में लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक नौकरी न मिलने की वजह से छात्रा डिप्रेशन में थी।
पुलिस के मुताबिक छात्रा की उम्र करीब 26 साल थी। वह पढ़ने में खासी होशियार थी। ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगी थी। कई बार परीक्षा देने के बावजूद नौकरी नहीं मिली, जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। रोज की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद सभी सो गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे जागे तो छात्रा का शव सीढ़ियों में रस्सी के सहारे लटका था। घर में चीख पुकार मची तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर और जोगीनवादा चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्रा के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।