{"_id":"5ce84bb4bdec2207315b6b23","slug":"15587276541-bareilly-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स की गाड़ी में कार ने टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एयरफोर्स की गाड़ी में कार ने टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तेज गति से दौड़ती कार ने जवानों से भरी एयरफोर्स की गाड़ी में टक्कर मार दी। शुक्रवार की शाम एयरफोर्स की एक गाड़ी जवानों को लेकर जा रही थी। रास्ते में नैनीताल रोड पर परतापुर जीवन सहाय के पास एयरफोर्स की गाड़ी में पीछे से आई कार टकरा गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की तहरीर थाना इज्जतनगर में दी गई है।
दहेज की खातिर पत्नी को निकाला, रिपोर्ट
बरेली। दहेज की खातिर ससुरालियों ने एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित की ओर से थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी निवासी उस्मान ने अपनी बेटी रुखसार की शादी 18 जून 18 को पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरसैना निवासी अलीम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले और दहेज लाने को कहने लगे। मांग पूरी न होने पर रुखसार के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक दिन पीटकर रुखसार को घर से निकाल दिया गया। पिटाई की वजह से रुखसार का गर्भपात हो गया। शुक्रवार को रुखसार ने यहां इज्जतनगर थाने जाकर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पति समेत चार पर मारपीट की रिपोर्ट
बरेली। रहपुरा चौधरी निवासी मैना ने थाना इज्जतनगर में अपने फहीम, उसके भाई आरिफ, कामिल और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मैना का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे मारापीटा, जिससे उसके चोटें भी आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।