फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑटो और ई-रिक्शा न चलने से लोग परेशान

ऑटो और ई-रिक्शा न चलने से लोग परेशान

Fri, 24 May 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा न चलने से लोग परेशान
बरेली। मतगणना के दौरान मिनी बाईपास और परसाखेड़ा में जीरो प्वाइंट से रूट डायवर्जन किया गया था। शहर से रामपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को मिनी बाईपास होकर निकाला गया। रामपुर की ओर से शहर आने वाले वाहनों को परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से बड़ा बाईपास पर मोड़ दिया गया। मिनी बाईपास तिराहा से परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट तक भारी, चार पहिया ओर तीन पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहे। इस कारण सीबीगंज जाने वाले ओर उधर से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई। कई लोग उधर से पैदल जाते-आते दिखे।
विज्ञापन

सीबीगंज के परधौली गांव निवासी राम निवास, पत्नी और बच्चों समेत गुरुवार दोपहर अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। उन्हें किला से सीबीगंज तक टेंपो से सीबीगंज जाना था। रामनिवास के मुताबिक ऑटो वाले ने उन्हें मिनी बाईपास तिराहे पर उतार दिया। वहां से उन्हें चिलचिलाती धूप में पैदल जाना पड़ा। परसाखेड़ा निवासी बबलू गुरुवार को लखनऊ से लौटे। वह जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद टेंपो से सीबीगंज जा रहे थे। मगर पुलिस ने टेंपो को मिनी बाईपास तिराहे से आगे नहीं जाने दिया। तेज गर्मी में उन्हें अपने घर तक पैदल जाना पड़ा। ऐसे तमाम लोग मिनी बाईपास से पैदल जाते दिखे। हालांकि दोपहर सीबीगंज तक ऑटो चलने शुरू हो गए। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed