{"_id":"5ce30d28bdec22072668757a","slug":"15583839644-bareilly-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये मांगे तो अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उधार के रुपये मांगे तो अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उधार दिए रुपये मांगने पर विरोधी पक्ष के लोगों ने एक अधिवक्ता और उनके दो साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी क्राइम ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश बारादरी पुलिस को दिए हैं।
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी अधिवक्ता तरुण कुमार प्रापर्टी का भी काम करते हैं। तरुण ने बताया कि करीब चार महीने पहले उन्होंने अपने एक परिचित को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। तब उसे अपनी बहन का इलाज कराने के लिए रुपयों की जरूरत थी। तरुण के मुताबिक उन्होंने रुपये मांगे तो दूसरे पक्ष की नीयत में खोट आ गई। चार मई की रात करीब आठ वह अपने प्लॉट पर बने कमरे में बैठे थे। उनके साथी समीर भी थे। तभी उनके पास पहुंचे परिचित ने रुपये लौटाने का बहाना करके रुकने के लिए कहा। इसके 10 मिनट बाद परिचित ने अपने 10-12 साथियों को लेकर हमला कर दिया और तरुण और समीर को पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने के लिए पहुंचे एक अन्य साथी को पीटा। चीख पुकार सुनकर लोग इकट्ठे होने लगे तभी हमलावर भाग गए। मारपीट में घायल हुए तरुण समेत तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद तरुण ने बारादरी थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को तरुण अपने अधिवक्ता साथियों समेत एसपी क्राइम से मिले। तरुण के मुताबिक एसपी क्राइम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।