फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस मुठभेड़

पुलिस मुठभेड़

Sat, 26 Jan 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
फोटो -
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गंठा गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
एक बदमाश की टांग में गोली लगी, फ्रैक्चर हुआ
नवाबगंज के बरखन गांव से लूटे गए जेवर भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हाफिजगंज। नवाबगंज के कई गांवों में लूट और डकैती की वारदात करने वाले गंठा गैंग के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से एक बदमाश सोमपाल जख्मी हुआ, जबकि दूसरे बदमाश पुष्कर दत्त को गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया गया। सोमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। टांग में फ्रैक्चर बताया गया है।
प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने गांव जासपुर के जंगलों में बदमाशों की बृहस्पतिवार रात तीन बजे घेराबंदी की थी। पुलिस देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश सोमपाल की टांग में गोली लगी है। चार से पांच बदमाश भागने में कामयाब रहे, जबकि सोमपाल शर्मा निवासी हाफिजगंज और पीलीभीत के पुष्कर दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों की निशानदेही पर नवाबगंज के बरखन गांव से लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। सोमपाल पर करीब 29 मामले दर्ज है, जबकि पुष्कर पर सात केस दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों से पीलीभीत, जहानाबाद की पुलिस ने भी पूछताछ की। बीते साल में पुष्कर दत्त को फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


डकैती डालकर फेंकी थी आईडी
चार दिन पहले गंठा गैंग ने थाना नवाबगंज के ग्राम बरखन में मुमताज के घर पर डकैती डाली थी। बदमाशों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दीपक नामक व्यक्ति की आईडी वहां फेंक दी थी। यह बदमाश गोवंशीय पशुओं को भी लूट लिया करते थे। पुलिस ने चोरी के पशु खरीदने वालों के नाम भी जांच में खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed