फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor raped by uncle

मुंह बोले चाचा ने किया कार्टून दिखाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म

Thu, 12 Jul 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 12 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
minor raped by uncle
demo pic
टीचर्स कॉलोनी में एक परिवार की पांच साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाला मुंहबोला चाचा अपने घर लैपटॉप पर मोटू-पतलू कार्टून मूवी दिखाने के बहाने ले गया और घर पर कमरे में बंद करके उसके साथ अश्लीलता शुरू कर दी। मासूम के चीखने पर पर मोहल्ले वालों ने दरवाजा खुलवाकर बच्ची को चंगुल से छुड़वाया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा, लेकिन जब उसे पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही थी, तभी वह छूटकर भाग निकला। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

मासूम के घर के सामने बीए का छात्र नरेश कुमार रहता है। परिवार के साथ घुलमिल चुके नरेश को पीड़ित मासूम चाचा कहकर बुलाती थी, लेकिन बुधवार सुबह 11 बजे उसी नरेश ने घर के बाहर टहल रही मासूम को लालच दिया कि वह उसे अपने लैपटॉप पर मोटू-पतलू का कार्टून दिखाएगा। मासूम नरेश के घर चली गई। नरेश उसे कमरे में ले गया जहां उसके कपडे़ उतारकर छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने चीखना शुरू किया तो मोहल्ले वाले नरेश के घर का दरवाजा पीटने लगे। बमुश्किल दरवाजा खुलवाकर बच्ची को बाहर निकाला गया। उसके कपड़े भीगे हुए थे। मोहल्ले वालों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को फोन कर दिया लेकिन वह लोगों का ध्यान हटते ही वह भागने में कामयाब हो गया। लोग उसके पीछे भागे, लेकिन पकड़ नहीं सके। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन परिवार के लोग भी भाग चुके थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed