फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother seek CM help for son in Saudi arabia

सउदी से आए वीडियो में बेटे को पीटते देखकर मां ने सीएम और एसएसपी से मांगी मदद

Sat, 30 Jun 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 30 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
mother seek CM help for son in Saudi arabia
mother with letter for son
मोटे वेतन का झांसा देकर कबूतरबाजों ने हाफिजगंज के एक युवक को फर्जी वीजा पर सऊदी अरब भेज दिया। 13 महीने बाद उसके भाई के मोबाइल पर एक वीडियो आया। इसमें युवक अपनी दुर्दशा बयां कर रहा है। कुछ तस्वीरों में वह अपनी चोटें दिखा रहा है। इन तस्वीरों को देखकर उसकी मां तड़प उठी। उसने बारादरी और हाफिजगंज थाना पुलिस से मदद की गुहार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर मां ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजी है। गुहार की है कि उसके बेटे को वहां से वापस लाया जाए।
विज्ञापन

हाफिजगंज की रहने वाली मुख्त्याजन पत्नी नत्थू ने बताया कि उनके बेटे शमसुल को 13 महीने पहले सऊदी अरब में 40 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर भेजा गया था। इसके बदले में बारादरी थानाक्षेत्र के एजाजनगर गौंटिया के एक एजेंट ने 1.80 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद शमसुल को फर्जी वीजा पर सऊदी अरब भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद शमसुद को अपने साथ हुए धोखे की जानकारी हुई। उससे मजदूरी कराई जा रही है। मेहनताना मांगने पर उसे पीटा जाता है। शमसुल ने अपनी दुर्दशा का वीडियो बनाकर अपने भाई के मोबाइल पर भेजा और वापस बुलाने की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने बारादरी थाना पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उन्हें टरका दिया गया। उन्हें हाफिजगंज थाने जाने को कहा गया। परेशान मां ने एसएसपी और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करके बेटे को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


टूटा सोफा दिखाकर कहता है कि यहां सोता हूं मैं
वीडियो में शमशुल कह रहा है कि मुझे ऐसी जगह रखा गया है, जहां जानवर भी नहीं रह सकते हैं। एक गोदाम जैसी दिखने वाली जगह के इस वीडियो में एक टूटे सोफे को दिखाकर उसने बताया कि उसे यहां सोना पड़ता है। वह रुपये मांगता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। वह वीडियो में परिवार से अपने फंसने और वापस बुलाने की बात कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सामने आए हैं इस तरह के मामले
कैंट, बारादरी सहित देहात क्षेत्र में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां एजेंट फर्जी वीजा पर युवकों को खाड़ी देशों में भेजकर उन्हें फंसा देते हैं। ख्वाब मोटा वेतन और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी के दिखाए जाते हैं, लेकिन वहां उन्हें यातनाएं दी जाती है। पुलिस ऐसे एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने में हमेशा ढिलाई बरतती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed