{"_id":"5cc8a701bdec220710356ac2","slug":"151556653825-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांदकर वायु सेना के क्षेत्र में घुसा युवक, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दीवार फांदकर वायु सेना के क्षेत्र में घुसा युवक, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित तकनीकी इलाके में एक संदिग्ध को घूमता पाए जाने पर हड़कंप मचा गया। स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक मंदित है और करीब पिछले दो महीनों से घर से लापता है। स्टेशन सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर क्षेत्र स्थित एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित तकनीकी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक संदिग्ध युवक घूमता पाया गया। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर अधिकारियों के सामने पेश किया तो वह वहां अनर्गल बातें करने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम मध्यप्रदेश में जिला विदिशा में थाना मुरवाश के गांव घुटुबा निवासी मोनू शर्मा (25) बताया। एयर फोर्स के स्कवाड्रन लीडर स्टेशन सुरक्षा अधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा ने संदिग्ध को इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रोगी है। उसकी दी गई जानकारी के मुताबिक उसके घरवालों से संपर्क करके उन्हें बुला लिया गया है। मोनू के भाई रवि शर्मा ने उसके इलाज कराने की पुष्टि की। रवि ने बताया कि मोनू 10 मार्च की दोपहर घर से बाहर निकला था और मोहल्ले से ही अचानक लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बावजूद न मिलने पर थाना मुरवाश में इसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।