फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना के चौड़ेरा मोड़ पर रविवार देर रात गन्ना भरे ट्रेक्टर ट्रॉली को अज्ञात ट्रक ने साइड मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में राजाराम नाम के ग्रामीण की मौत हो गई। एक अन्य घायल भी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ साउथ के किसान 45 वर्षीय राजाराम उफ़ॱर रज्जू रविवार रात ट्रेक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर रोज़ा चीनी मिल आ रहे थे। साथ में मियांपुर गौटिया के सोहनपाल भी थे। इनका ट्रेक्टर ट्रॉली रात करीब 10:25 बजे आरसी मिशन थाना के चौड़ेरा चौराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में राजाराम की मौके पर मौत हो गई और सोहनपाल घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल सोहनपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी है। पुलिस ने राजाराम के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed