{"_id":"5c5c9582bdec224c80717cc9","slug":"151549571458-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के 23 संवेदनशील जिलों में बरेली शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूबे के 23 संवेदनशील जिलों में बरेली शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की तैनाती के नये नियमों को जारी करने के साथ शासन ने 23 जिले संवेदनशील घोषित किए हैं, जिनमें बरेली भी शामिल है। इसके अलावा मुरादाबाद और संभल को भी इसी श्रेणी में रखा गया है। बाकी 52 जिलों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
पुलिस कार्यालयों और थानों में पुलिस तैनाती के लिए सभी जिलों को तीन श्रेणी ए, बी और सी में बांटा गया है। ए श्रेणी के 14 जिलों में बरेली, मुरादाबाद को रखा गया है। जबकि बी श्रेणी में बदायूं, शाहजहांपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर को रखा गया है। वहीं अमरोहा, पीलीभीत को सी श्रेणी में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक ए श्रेणी में शामिल जनपदों को ज्यादा पुलिस बल दिया जाएगा। पुलिस के जोन, रेंज और एसएसपी कार्यालय के साथ थानों में तैनात होने वाले पुलिस बल में बदलाव किया गया है। शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए अब शहर में 1097 लोगों पर एक सिपाही तैनात करने के आदेश जारी हुए हैं। जबकि देहात क्षेत्र में यह मानक 1700 लोगों पर एक सिपाही का मानक रखा गया है। थानों में छह सिपाही पर एक हेड कांस्टेबल और 18 सिपाही पर एक सब इंस्पेक्टर तैनात होगा। शासन से नये सर्कुलर जारी होने के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश से बरेली समेत नौ जिलों में नये मानकों के मुताबिक तैनाती करने के आदेश जारी किए हैं।
‘शासन की तरफ से नये आदेश आ चुके हैं। बरेली और मुरादाबाद रेंज कार्यालयों को आदेश भेजा जा चुका है। इन्हीं के अनुसार अब पुलिसबल तैनात होगा।’
- प्रेम प्रकाश, एडीजी बरेली जोन
ये हैं संवेदनशील जिले-
बरेली, मुरादाबाद, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, इलाहाबाद, बहराइच, गोरखपुर, कानपुर नगर, अबेडकर नगर, लखनऊ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, आजमगढ़, मऊ और वाराणसी।
विज्ञापन
लॉ एंड आर्डर के मुताबिक एसएसपी ले सकेंगे फैसला
श्रेणी ए के जोन कार्यालय में छह सब इंस्पेक्टर, दस हेड कांस्टेबल और 37 कांस्टेबल तैनात करने के आदेश हुए हैं। इस श्रेणी के रेंज कार्यालय में सात सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल चार और 31 कांस्टेबल तैनात होंगे। बी और सी श्रेणी के जिलों के कार्यालयों को कम पुलिसबल दिया जाएगा। हालांकि फील्ड में इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबल तैनाती में एसएसपी विवेकानुसार निर्णय ले सकेंगे। अभी तक जोन, रेंज और एसएसपी कार्यालयों में तैनाती को लेकर कोई स्ट्रक्चर नहीं हुआ करता था।
एसएसपी कार्यालय में इस तरह तैनात होगा स्टाफ :
श्रेणी ए बी सी
सब इंस्पेक्टर 25 13 11
हेड कांस्टेबल 14 14 14
कॉस्टेबल 120 92 75
रामलला और कृष्ण जन्म भूमि पर भी फिक्स फोर्स तैनात होगा
अयोध्या की राम जन्म भूमि, वाराणसी की काशीविश्वनाथ मंदिर, मथुरा की कृष्णजन्म भूमि, आगरा के ताजमहल, इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ हाईकोर्ट समेत पुलिस भवनों के लिए भी फोर्स की तैनाती निश्चित करने के आदेश हुए हैं।