फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीबीगंज में शिक्षिका ने फंदा लगाकर जान दी

सीबीगंज में शिक्षिका ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 04 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज में शिक्षिका ने फंदा लगाकर जान दी
 घरेलू कलह के चलते एक शिक्षिका ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार प्रांत के निवासी कुंदन कई साल पहले सीबीगंज में आकर रहने लगे। उन्हें स्थानीय कांशीराम कॉलोनी में आवास भी मिल गया। कुंदन मजदूरी करके परिवार चलाते पालते हैं। उनकी पत्नी ज्योति (24) सीबीगंज में ही एक कान्वेंट स्कूल में प्राइवेट शिक्षिका थीं। शनिवार को वह काम पर गए थे। घर में पत्नी ज्योति (24) और दो साल की बेटी टुकटुक थी। शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौटे तो देखा कि ज्योति का शव कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका था। ज्योति को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों की मदद से ज्योति को नीचे उतारा और उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलेगी तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या की वजह को लेकर भी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पड़ोसियों से पता लगा कि चार-पांच दिन से दंपति में विवाद था। बताते हैं कुंदन बिहार वापस चलने पर दबाव बना रहे था तो ज्योति यहीं पर रहना चाहती थी। इस पर दोनों में झगड़ा होता था।

000

सड़क पार करते ग्रामीण की पिकअप से कुचलकर मौत
सीबीगंज। थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव रहपुरा जागीर निवासी चेतराम के पुत्र मेवाराम शनिवार को किसी काम से वेस्ट एंड कॉलोनी के पास स्थित एसबीआई आए हुए थे। बैंक से निकलने के बाद वे फतेहगंज पश्चिमी जाने को रोड क्रॉस कर रहे थे तभी रामपुर की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने मेवाराम को टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed