{"_id":"5b0467b44f1c1bd9408b72de","slug":"151527015348-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर 19 साल बाद खुला जसवीर मर्डर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर 19 साल बाद खुला जसवीर मर्डर केस
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
19 साल बाद फिर खुली जसवीर मर्डर केस की फाइल
हाईकोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने दोबारा की विवेचना
चार हत्यारोपियों में से एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नाली के विवाद में किसान जसवीर सिंह का सरेआम हत्या का चर्चित मामला 19 साल बाद कोर्ट के हस्तक्षेप पर फिर खुल गया। मंगलवार को इज्जतनगर थाना पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इज्जतनगर थानाक्षेत्र के गांव डोहरा लालपुर में किसान जसवीर सिंह की 24 मार्च, 1998 को नाली के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट जसवीर के भाई ज्ञान प्रकाश ने इज्जतनगर थाने में सुरेश, नरेश, मुरारी और किशोर के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी, लेकिन अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका। लिहाजा आरोपी कोर्ट से बरी हो गए। इसके खिलाफ ज्ञान प्रकाश ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने इज्जतनगर पुलिस को दोबारा विवेचना करने के आदेश दिए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया।