फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder behind police station

भुता थाने के पीछे प्रेमिका के पति को बांके से काट डाला, गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 06 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Murder behind police station
arrest
 पीलीभीत के एक युवक ने शुक्रवार रात भुता कस्बे में थाने के पीछे एक मकान में अपनी प्रेमिका के पति को बांके से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला। वह प्रेमिका के अपने पति के पास लौट जाने से नाराज था। पास सो रही पत्नी का हाथ भी बचाने की कोशिश में जख्मी हो गया। पुलिस ने हत्या आरोपी को घटना के करीब दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्योलड़िया के गांव बरनई केशवपुर का 30 वर्षीय युवक भुता थाने के पीछे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये पर रहकर मजदूरी करता था। साल भर पहले पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ा तो पत्नी रुद्रपुर में अपनी बहन के घर चली गई। वहां रह रहे मूलरूप से पीलीभीत के थाना दियोरिया कलां के गांव बढ़ारा निवासी विषपाल से उसके संबंध हो गए। दोनों सात महीने तक साथ रहे। विषपाल से झगड़ा होने के बाद विवाहिता फिर से अपने पति के पास भुता लौट आई। इससे विषपाल चिढ़ गया। शुक्रवार रात महिला अपने पति और दोनों बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी, तभी करीब 12:30 बजे विषपाल दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने चारपाई पर सो रहे प्रेमिका के पति को बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। एसपी (देहात) सतीश कुमार और सीओ एमपी अशोक ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में हत्या की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके बांका बरामद कर लिया है। मृतक की पत्नी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed