{"_id":"59420e274f1c1bb4318b492f","slug":"151497501223-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े को हड़काने गए सुरक्षा कर्मी को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी जोड़े को हड़काने गए सुरक्षा कर्मी को दौड़ाया
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कैंटीन में एक प्रेमी जोड़े को हड़काने गए सुरक्षा कर्मी को जान के लाले पड़ गए। लड़के ने गालियां देते हुए सुरक्षा कर्मी को दौड़ाया। जान बचाकर सुरक्षा कर्मी को वहां से भागना पड़ा। बाद में जब अन्य सुरक्षा कर्मी कैंटीन पहुंचे तबतक वह दोनों जा चुके थे।
दरअसल बुधवार को विवि की कैंटीन में एक जोड़ा बैठा था। किसी ने सुरक्षा प्रभारी को शिकायत की कि कैंटीन में एक प्रेमी जोड़ा आपत्ति जनक स्थिति में बैठा है। प्रशासनिक भवन से एक सुरक्षा कर्मी को कैंटीन भेजा गया। सुरक्षा कर्मी ने लड़के को हड़काया तो उसको पारा चढ़ गया। गालियां बकते हुए सुरक्षा कर्मी पर पीटने को दौड़ पड़ा। खुद को पिटता देख सुरक्षा कर्मी को वहां से भागना पड़ा। काफी बखेड़ा हो गया। सुरक्षा कर्मी अन्य गार्ड को लेकर कैंटीन गया तो वहां कोई नहीं मिला। छात्र किस विभाग का है पहचान नहीं हो सकी। इस घटना से विवि की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। कुछ माह पूर्व ही विवि में एक छात्रा पर जान लेवा हमला हो गया था। उसके बावजूद विवि प्रशासन सुरक्षा को लेकर सचेत नहीं हुआ।