{"_id":"59e0bcd64f1c1b72548b733b","slug":"150790069311-37-palia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.37 लाख के मोबाइलों संग एसएसबी ने एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.37 लाख के मोबाइलों संग एसएसबी ने एक को दबोचा
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के कुआं नंबर आठ कीरतपुर के पास से एसएसबी ने नेपाल से भारत लाए जा रहे लगभग 36 मोबाइलों के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। साथ ही एक बाइक भी बरामद हुई है। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 1.37 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, एसएसबी ने बरामद मोबाइलों को कस्टम के सुपुर्द कर दिए हैं।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही एसएसबी ने सीमा पर तस्करी कर लाए जा रहे दो बोरी मोबाइल फोन बरामद किए थे। इसमें एसएसबी ने मोबाइल बरामदगी कर तस्करों को भारी नुकसान पहुंचाया था।
बीती रात भी मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में मोबाइल लेकर एक तस्कर बाइक से भारत आने का प्रयास कर रहा है। इस पर सक्रिय हुए एसएसबी जवानों ने नाकेबंदी कर दी। इस दौरान सीमा के कीरतपुर कुआं नंबर आठ के पास से एसएसबी ने एक तस्कर को पकड़ा। पकड़े गए तस्कर के पास से एसएसबी ने 36 मोबाइल बरामद किए। सभी मोबाइल सैमसंग कंपनी के हैं। एसएसबी ने बाइक भी बरामद कर ली है। पकड़े गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत एक लाख 37 हजार रुपए बताई गई है। लगातार दूसरी बार मोबाइलों की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से मोबाइल की तस्करी करने वाले तस्करों में हड़कंप है।