{"_id":"5936b4004f1c1b1d448b458d","slug":"149675726318-badaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालियां देने का विरोध करने पर फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गालियां देने का विरोध करने पर फायरिंग, चार घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बराही में मंगलवार दोपहर गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बात बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें छर्रे लगने से मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बराही गांव में मंगलवार दोपहर गांव के सतेंद्र और मंगली शराब पीकर महेश के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। महेश पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इस पर बात बढ़ गई। कुछ ही देर में सतेंद्र तमंचा निकाल लाया। दहशत फैलाने के लिए उसने 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से महेश की पत्नी कांति, छह साल का बेटा सचिव समेत गोपाली पुत्र नयनसुख और सुखपाल पुत्र रोशन घायल हो गए। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--------
स्कूल का ताला तोड़ने पर जख्मी किया
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द के विनीत की पत्नी रेखा आंगनबाड़ी वर्कर हैं। मंगलवार को स्कूल खुलना था। चाबी खो गई थी। इस पर विनीत स्कूल का ताला तोड़ रहा था। उसे ऐसा करते देखकर गांव के रतन लाल ने मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।