{"_id":"5936b02b4f1c1b02408b45b5","slug":"149675628215-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगा ज्वैलरी की दुकान से उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगा ज्वैलरी की दुकान से उड़ाया हजारों का माल
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब लगाकर जेवरात की दुकान से उड़ाया माल
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है दुकान, लोगों के बीच चर्चा
खजुरिया। कस्बे के एक ज्वैलर्स की दुकान में पीछे से नकब लगाकर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात से लोगों और व्यापारियों में दहशत है।
कस्बे में कमलापुरी निवासी ऋषिकेश की ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार की देररात अज्ञात चोरों ने पीछे से नकब लगा दिया। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज से पीछे की दीवार में बीम के नीचे की ईंटें निकाल कर हटा दीं और फर्श तोड़ कर भीतर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अंदर रखी अलमारी का दरवाजा तोड़ लिया। 15 हजार की नकदी, इंवर्टर बैट्रा, स्टेबलाईजर, आर्टिफीशियल ज्वैलरी, कंठी माला आदि सहित करीब 70 हजार रुपये का माल पार कर दिया। इसके बाद चोर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने कमलापुरी में फोन कर दुकान मालिक को बुलाया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर के जरिए सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि दुकान पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है और यहां चोरी हो जाना चर्चा का विषय तो बना ही है। साथ ही अन्य व्यापारियों के लिए चिंता और दहशत का सबब भी बन गया है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं।