फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जबरन महिला को उठाने का आरोप

जबरन महिला को उठाने का आरोप

Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जबरन महिला को उठाने का आरोप
लखीमपुर खीरी/निघासन। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर महिला को उठाने, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ प्रीती त्रिपाठी ने मामले में मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह डेढ़ साल पहले इसी थानाक्षेत्र के गांव रकेहटी निवासी दीपू के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण उसके ससुरालियों ने उसे करीब एक सप्ताह पहले घर से भगा दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई थी। आरोप है कि उसका पति उसे जबरन घर ले जाना चाहता था। मना करने पर वह रकेहटी ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष व सपा पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता के पास पहुंचा। उन्होंने भी उसे ले जाने का दबाव बनाया। पीड़िता के ससुराल न जाने का विरोध करने पर उसे जबरन उठा ले जाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते बुधवार दोपहर करीब बारह बजे आरोपी आधा दर्जन साथियों संग आ धमके और उसे जबरन अपने घर उठा ले गए। किसी तरह से वह बचकर अपने मायके आ गई। सुमन की तहरीर पर पुलिस ने ज्वाला प्रसाद गुप्ता, अतुल गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लल्लू, मंगू और अन्य के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट और उसके पति दीपू के खिलाफ दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed