{"_id":"5932bf714f1c1bfe298b457f","slug":"14964980444-badaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के भाई समेत चार पर अपहरण की कोशिश की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक के भाई समेत चार पर अपहरण की कोशिश की रिपोर्ट
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां (बदायूं)। सहसवान के सपा विधायक और पूर्व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के भाई प्रताप यादव के खिलाफ जरीफनगर थाने में अपहरण की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि शुक्रवार रात उन्होंने तीन अन्य साथियों के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जफर अली के 13 वर्षीय बेटे साहिल को स्कॉपियो गाड़ी से असलहों के दम पर उठाकर ले जाने की कोशिश की। वहीं, विधायक का कहना है कि उनके भाई के खिलाफ राजनीतिक दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज किया गया।
दहगवां निवासी जफर अली का कहना है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसका 13 साल का बेटा घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सफेद स्कॉर्पियो से सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव के भाई संभल के थाना गुन्नौर के गांव सिंगोला पुख्ता निवासी प्रताप यादव वहां पहुंचे। गाड़ी में तीन अन्य लोग भी थे। इन सभी के पास असलहे थे। सभी ने मिलकर उसके बेटे साहिल को पकड़ लिया। उसे गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की। साहिल के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले मुस्तकीम, साजिद समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर साहिल को छुड़ाने की कोशिश की। साहिल का एक हाथ गाड़ी के दरवाजे में फंस गया। इससे उसको चोट आई। रात में ही यूपी 100 को सूचना दी गई। यूपी 100 मौके पर पहुंची। तब तक सब भाग चुके थे। बाद में सूचना मिलने पर एसओ जरीफनगर अनिल कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जफर अली की तहरीर पर जरीफनगर पुलिस ने विधायक ओमकार सिंह के भाई प्रताप यादव को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
----
अपहरण की कोशिश का मुकदमा झूठा है। प्रताप यादव शुक्रवार रात एक दावत से लौट रहे थे। दहगवां पहुंचने पर जफर अली के बेटे ने गाड़ी के शीशे पर कुछ मार दिया था। इस पर प्रताप यादव ने उसे डांट दिया। यह मुकदमा राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-ओमकार सिंह यादव, विधायक/पूर्व राज्यमंत्री