फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सराफ के घर डकैती डालने वालों पर लगाई गैंगेस्टर

सराफ के घर डकैती डालने वालों पर लगाई गैंगेस्टर

Wed, 17 Apr 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सराफ के घर डकैती डालने वालों पर लगाई गैंगेस्टर
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र की गांधीपुरम कॉलोनी निवासी सराफ अनिल अग्रवाल उर्फ अनिल बॉस के घर दो जनवरी की रात पुलिसवाले बनकर डकैतों ने डकैती डाली थी। इसका खुलासा करके पुलिस ने छह को जेल भिजवा दिया था। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह बग्गा ने बताया कि अब इन पर गैंगेस्टर लगाई गई है। इनमें एक बरेली, चार शामली और एक मुजफ्फरनगर का है।
विज्ञापन

शामली के डकैतों ने खुद को क्राइम ब्रांच टीम बताकर डकैती डाली थी। वे करीब ढाई लाख कै श और दो मोबाइल फोन लूट ले गए थे। पुलिस ने कुछ दिन बाद इसी डकैती के आरोपी बताकर दो का एनकाउंटर कर दिया था। हालांकि बाद में शामली में पकडे़ गए कुछ डकैतों के कबूलनामे के बाद पिछले खुलासे से मुकर गई थी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने लगातार छह डकैतों को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। खुलासे में सामने आया कि मठ लक्ष्मीपुर निवासी पुजारी मनोज पंडित ने सराफ के घर की मुखबिरी की थी। पुलिस ने सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब सभी छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इनमें शहर के कर्मचारी नगर का अजय शर्मा, शामली के अमित कश्यप, कपिल, प्रवीण कुक्कू और शमीम के साथ ही मुजफ्फरनगर के रतनपुर का इस्तकबाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed