फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दौड़कर ट्रेन पकड़ने में पैर फिसला, महिला की मौत

दौड़कर ट्रेन पकड़ने में पैर फिसला, महिला की मौत

Sun, 14 Apr 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
दौड़कर ट्रेन पकड़ने में पैर फिसला, महिला की मौत
बरेली। जिले में अलग-अलग स्टेशनों पर महिला समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पहली घटना भोजीपुरा रेलवे स्टेशन की है। आंवला के ब्रजलाल की पत्नी संयोगिता टनकपुर पैसेंजर से लौट रही थी। भोजीपुरा स्टेशन पर उतरकर खाने का सामान लिया। तब तक ट्रेन चलने लगी। उन्होंने दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसल गया और वह ट्रैक के नीच आकर ट्रेन में फंस गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से प्लेटफार्म पर हंगामा हो गया। गार्ड ने ट्रेन रुकवाकर शव निकालने की कोशिश की। लेकिन शव नहीं निकल सका। ट्रेन को पीछे हटाकर बाद शव निकला। जीआरपी एसआई नीला सचान ने को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दूसरी घटना फतेहगंज पश्चिमी की है। कस्बे के वार्ड 4 अंसारी सब्जी मंडी निवासी 17 साल का फैजीम मानसिक रूप से कमजोर था। शनिवार शाम पौने पांच बजे भिटौरा रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में नई बस्ती के सामने डाउन लाइन पर घूम रहा था। अचानक मुरादाबाद दिशा से आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही, लेकिन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed