फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह, सात गाड़ियां बरामद

पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह, सात गाड़ियां बरामद

Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह, सात गाड़ियां बरामद
बरेली। पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर सात वाहन बरामद किए हैं। इसमें तीन कार और चार बाइक हैं। इनसे मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक कार बाजार मालिक को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में कर्मचारी नगर से पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को चोरी करता है। पुलिस ने इनके पास से तीन कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल समेत चार बाइक बरामद की हैं। इनमें दो आरोपी सीबीगंज स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। इनसे मिली सूचना के आधार पर पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। एक संदिग्ध कार बाजार मालिक को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है। गिरोह के सरगना की अभी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। दहेज में मिली ऑल्टो कार से ही वह वारदातों को अंजाम देता है। आरोपियों ने बताया कि वे कार से पहले इलाके की रेकी करते हैं। इसके बाद एक सदस्य उतरकर गाड़ी चोरी कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed