{"_id":"5c703738bdec22121f0313ff","slug":"141550858040-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज से डॉक्टर-स्टाफ गायब, सीएमओ ने की नई तैनाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांकेगंज से डॉक्टर-स्टाफ गायब, सीएमओ ने की नई तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सीएचसी बांकेगंज के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सावंत राव स्वामी एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के संविदा फार्मासिस्ट धर्मवीर कुमार सोमवार से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर हैं। सीएचसी का काम प्रभावित होता देख सीएमओ डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने सीएचसी रमियाबेहड़ के अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा एवं वरिष्ठ सहायक कुलदीप मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सीएमओ का कहना है कि सीएचसी बांकेगंज का काम काफी पिछड़ा है। दूसरे वहां के जिम्मेदार भी कई दिन से गायब हैं, इसलिए रमियाबेहड़ के अधीक्षक और वरिष्ठ सहायक को बांकेगंज का भी प्रभार दिया है।
अमर उजाला की खबर पर सीएमओ ने भेजी शासन को रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला में छपी खबर नेपाल में हंगामा करने पर खीरी के दो डॉक्टर और फार्मासिस्ट गिरफ्तार को पढ़कर मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक और प्रमुख सचिव समेत उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सीएमओ ने बताया कि अभी उन्हें यह जानकारी नहीं है कि कौन डॉक्टर और फार्मासिस्ट नेपाल में हिरासत में हैं, लेकिन शासन को सूचना दे दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डांस बार और कैसीनो में मस्ती करने जाते हैं भारतीय
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के शहर धनगढ़ी में हर रोज सैकड़ों भारतीय पर्यटक, अधिकारी और व्यापारी डांस बार और कैसीनो में जुआ खेलने के साथ मौज मस्ती करने आते हैं। धनगढ़ी बाजार में चार डांस बार और एक कैसीनो संचालित है। नेपाल घूमने आने वाले दारू व जुआ के शौकीन डांस बार और कैसीनो में रात तक मौजमस्ती के साथ ही भारतीय करेंसी लुटाकर बर्बाद हो रहे हैं। कुछ का शौक तो इतना है कि वे आए दिन डांस बार और कैसीनो में ही नजर आते हैं। नेपाल में खुले कैसीनो में नेपाली नागरिकों की एंट्री नहीं है। इसके स्पष्ट निर्देश नेपाल प्रशासन की ओर से कैसीनो गेट पर लगाए गए हैं। कैसीनो में केवल विदेशियों को ही प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
सीएमओ ने खबर का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट भेजी है। विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्यवाही चल रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम