फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला तो है, वह आतंकी है या नहीं, इसकी जांच होगी

महिला तो है, वह आतंकी है या नहीं, इसकी जांच होगी

Sun, 17 Feb 2019 01:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
महिला तो है, वह आतंकी है या नहीं, इसकी जांच होगी
बरेली। गुमनाम की चिट्ठी के बाद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी बताई जा रही महिला की जानकारी जुटाने को खुफिया महकमा अलर्ट हो गया है। बस्ती में पूछताछ के बाद पत्र में बताई जा रही महिला की अपने परिवार के साथ मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है। मगर वह वास्तव में किसी आतंकी संगठन से जुड़ी है या फिर किसी ने फर्जी शिकायत की है, इसकी जानकारी जुटाने को टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

हाल ही में किसी ने एसएसपी समेत अन्य अफसरों को पत्र भेजकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र की घनी बस्ती में रहने वाली एक महिला की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने अपना नाम स्पष्ट न लिखकर एक देशभक्त लिखकर उसके ऊपर नीरज जैसा लिखकर दस्तखत किए हैं। पत्र में महिला पर कई आतंकियों से मिलने, जेलों में आवाजाही और अनैतिक कृत्यों में शामिल रहने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने इसकी जांच सीओ एलआईयू एसके बाजपेई को दी है। शनिवार को खुफिया विभाग की टीम ने महिला की बस्ती में जाकर उसके बारे में जानकारी की। सामने आया कि पहले भी दो शादियां कर चुकी महिला तीसरी शादी करके शौहर व दो बेटियों के साथ रह रही है। वह कव्वाली गायिका है। इसके चलते ही दूसरे शहरों में उसका जाना और लोगों से मिलना होता है। वह कई साल से शहर में है लेकिन उसके किसी आतंकी कनेक्शन की जानकारी पड़ोसियों को भी नहीं है। चर्चा है कि खुफिया अमले ने संबंधित महिला से भी उसके घर जाकर पूछताछ की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि अधिकारी दो-तीन दिन में ही हकीकत सामने लाने का दावा कर रहे हैं। बड़ी संभावना है कि महिला से रंजिश मानने वाले किसी शख्स ने चिट्ठी के जरिए उसे बदनाम करने की कोशिश की है। इस बीच संबंधित इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस को इस कार्रवाई से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed