{"_id":"5bb267e8867a557f5e02d228","slug":"141538418664-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगा देने लगी हैं पुलिस की थ्री नॉट थ्री रायफल, जल्द हटेंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दगा देने लगी हैं पुलिस की थ्री नॉट थ्री रायफल, जल्द हटेंगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने से पुलिस की पहचान बनीं थ्री नॉट थ्री रायफल अब दगा देने लगीं हैं। सीतापुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से आए असिस्टेंट इंस्पेक्ट्रार आर्मानेंट आशीष राठौर ने सोमवार को यहां बारादरी थाने में थ्री नॉट थ्री रायफल की जांच की। इसमें 30 प्रतिशत रायफल कंडम मिलीं। इनका उपयोग ही नहीं हो सकता था। उन्होंने पुलिस लाइन के आरआई से सभी थानों से थ्री नॉट थ्री रायफल का ब्योरा लेने को कहा। बताया, छह महीने में यह रायफलें थानों से हटा दी जाएंगी। इनकी जगह पुलिसकर्मियों को इंडियन स्माल आर्म सिस्टम (इंसास) रायफल दी जाएंगी।
पुलिस के पास इस समय थ्री नॉट थ्री रायफलें ही हैं। बहुत पुरानी होने के साथ ही इनका वजन भी ज्यादा है। कई बार ये दगा दे जाती हैं। आईपीएस आशीष राठौर ने बताया कि शासन की मंशा सिपाहियों को हल्के और आधुनिक हथियार देने की है। उन्होंने बताया कि सात जिलों के थानों में जायजा लेने के बाद वह बरेली आए हैं। पूरे सूबे के थानों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। तकरीबन सभी जिलों के थानों में प्रयुक्त हो रहीं थ्री नॉट थ्री रायफल कंडम निकल रही हैं। बारादरी थाने में भी 30 प्रतिशत रायफल उपयोग लायक नहीं मिलीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कम समय में असलहे साफ करने की ट्रेनिंग भी दी।