{"_id":"5b60b4254f1c1b75568b49ec","slug":"141533064229-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा शहर खोद डाला आधा और खोदने की थी तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा शहर खोद डाला आधा और खोदने की थी तैयारी
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा शहर खोद डाला, आधा और खोदने की थी तैयारी
बारादरी थाने में गिरफ्तार सुपरवाइजर से पूछताछ में खुला मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मोहाली की विद्या टेलीलिंक कंपनी ने एयरटेल कंपनी का ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए आधे शहर की सड़कें तो खोद डाली है। कंपनी के अधिकारियों की बाकी बची सड़कों को भी खोदने की तैयारी थी। बारादरी थाने में विद्या टेलीलिंक कंपनी के सुपरवाइजर धीर सिंह और अंशुल ने पूछताछ में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिलसंडा, नैनीताल रोड, बीसलपुर रोड पर काम पूरा हो चुका था। कंपनी से दो दिन पहले ही डायरेक्शन मिला था कि बीसलपुर तिराहा से अयूब खां चौराहा के बीच साढ़े चार किमी के फासले में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जानी है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित मुख्यालय से इंजीनियर पंकज सिंह ने निरीक्षण करके तीन मीटर गहरा और दो मीटर चौड़ाई में गड्ढा खोदने को कहा था। दोनों सुपरवाइजरों के मुताबिक उस वक्त इतनी बारिश नहीं हो रही थी, लिहाजा खतरे का अंदेशा नहीं था। इंजीनियर भी डायरेक्शन देने के बाद लौट गए थे।
एक मीटर और खोदने में भरभरा कर धंसती चली गई मिट्टी
बारादरी थाने में गिरफ्तार सुपरवाइजर से पूछताछ में खुला राज
सुपरवाइजर धीर सिंह ने बताया कि विद्या टेलीलिंक कंपनी को एयरटेल से प्रदेश में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का ठेका मिला है। डेढ़ साल से विभिन्न जनपदों में केबल बिछाने का काम चल रहा है। यहां दो दिन से लेबर लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि एयरटेल की लाइन बिछाने के दौरान जिओ के केबल से पायलट फंस गया। उस वक्त तीन मीटर की गहराई तक गड्ढा खोदा जा चुका था, फिर एक मीटर और गहरा किया गया। यहीं पर चूक हो गई और मिट्टी धंसती चली गई। यही चूक इतने बड़े हादसे का कारण बन गई।