{"_id":"5b1045c64f1c1bb0318b4781","slug":"141527793094-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेयर को धमकी देने के मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेयर को धमकी देने के मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Umesh Gautam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर उमेश गौतम और उनके परिवार को बम से उड़ा देने की धमकी देने के मामले का कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अजय नाम के युवक को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। मामला अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा निकला। अभियान के दौरान पीलीभीत रोड पर कोपल अस्पताल के पास अजय के चचेरे भाई कृष्ण गोपाल शर्मा का खोखा हटा दिया गया था, जिसके बाद कृष्ण गोपाल ने अजय का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर मेयर को धमकी दी थी। कृष्णगोपाल और उसके परिवार के लोग फरार हो गए हैं।
मेयर को पिछले दिनों कृष्ण गोपाल ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से परिवार समेत बम से उड़ा देने की धमकियां दी थीं। मेयर की शिकायत पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार रात इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था। धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी आईडी की जांच कराई गई तो वह दुर्गापुर के अजय का निकला। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर अजय को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल के मुताबिक मुख्य आरोपी कृष्ण गोपाल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके और उसके भाई जुगल के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में 27 अक्टूबर 2003 को रजऊ निवासी प्रेम गुप्ता जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट खिलाफ लिखी गई थी। दो गुटखे के विवाद में उन्होंने प्रेम पर गोली चला दी थी। इसके बाद 12 सितंबर 2005 को जुगल की हत्या कर दी गई थी। 1994 में अजय के खिलाफ भी बिथरीचैनपुर थाने में सुंदरपुर के वकील सत्येंद्र की हत्या का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन यह मुकदमा छूट गया।
विज्ञापन
तीन दिन पहले फौजी भाई को भी धमकाया था
कृष्ण गोपाल ने तीन दिन पहले ही फोन पर अपने बड़े भाई कौशल किशोर को भी बंटवारा न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी रिकार्डिंग एसएसपी को दी गई है। कौशल किशोर फौज में है। उसके तीसरे भाई राकेश कुमार रेलवे में हैं। पुलिस के मुताबिक कृष्ण गोपाल ने भुता के एक व्यक्ति की बीवी को भगा ले गया था। उसे बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे तक नरियावल में देखा गया था।
कोतवाली पुलिस को बधाई, 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कृष्ण गोपाल फरार है, जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली