फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़

धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़

Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़

विज्ञापन
धार्मिक स्थल की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
फैजगंज बेहटा में तनाव, गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। गुरुवार रात शरारती तत्वों ने फैजगंज बेटा के वार्ड सात स्थित एक प्राचीन धार्मिक स्थल में घुसकर मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इस पर गुस्साए लोगों ने फैजगंज बेहटा थाने का घेराव कर हंगामा किया। थाने पहुंचे लोग मूर्ति तोड़ने का आरोप दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर लगा रहे थे। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तनाव को देखते हुए फैजगंज में पुलिस तैनात कर दी गई है।
फैजगंज बेहटा थाने से करीब ढाई किलोमीटर दूर वार्ड नंबर सात में मिश्रित आबादी है। फैजगंज के बाहर प्राचीन धार्मिक स्थल है। गुुरुवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति मंदिर पहुंचा। उसने मूर्ति क्षतिग्रस्त देखी तो सन्न रह गया। उसके बताने पर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद 50-60 लोग इकट्ठे होकर फैजगंज बेटा थाने जा पहुंचे और दूसरे समुदाय के लोगों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थाने में मौजूद एसओ आकाश कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया और मूर्ति ठीक कराने का आश्वासन दिया। देर रात तक धार्मिक स्थल परिसर में लोगों की भीड़ जमा रही। मूर्ति टूटने का पता लगने पर फैजगंज बेहटा बेटा में तनाव की स्थिति बन गई। वहां तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। घटना स्थल और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

एक साल पहले भी की गई थी शरारत
करीब एक साल पहले भी इसी धार्मिक स्थल में हवन कुंड तोड़ दिया गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसको लेकर कई दिनों तक पुलिस तैनात रही थी। इस धार्मिक स्थल पर असाढ़ी का त्योहार पर अनुष्ठान होता है। इसकी तैयारी चल रही है। त्योहार से पहले शरारत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई है। वार्ड नंबर चार निवासी नरेश कश्यप की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। फैजगंज में पूरी तरह शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
- आकाश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed