फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गत्ता फैक्ट्री से लौट रहे सुपरवाइजर की लाश मिली

गत्ता फैक्ट्री से लौट रहे सुपरवाइजर की लाश मिली

Sun, 01 Apr 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गत्ता फैक्ट्री से लौट रहे सुपरवाइजर की लाश मिली
नवाबगंज।
विज्ञापन

परसाखेड़ा स्थित गत्ता फैक्ट्री में ड्यूटी करके शुक्रवार रात साइकिल से अपने कमरे पर लौट रहे सुपरवाइजर की शनिवार सुबह लाश मिली। पुलिस हत्या या हादसा में उलझी हुई है और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला और उलझ गया है। दरअसल डॉक्टरों ने मौत की वजह गुम चोटें बताई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुपरवाइजर की पसली टूटी और लीवर फटा मिला है।

नवाबगंज के समुहा भानपुर गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह (35) बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक गत्ता फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे। वह सीबीगंज क्षेत्र में ही किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार रात एक बजे वह साइकिल से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। सुबह सड़क किनारे उनका शव और पास में ही साइकिल पड़ी देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश के परिवार में पत्नी नेहा, बेटा जुगल किशोर और मां धन देई हैं। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीबीगंज पुलिस घटना की वास्तविकता जानने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed