फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्योलड़िया ऑनरकिलिंग प्रकरण- झेलनी पड़ती थी बेइज्जती.. इसलिए बहन को मार डाला

क्योलड़िया ऑनरकिलिंग प्रकरण- झेलनी पड़ती थी बेइज्जती.. इसलिए बहन को मार डाला

Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्योलड़िया ऑनरकिलिंग प्रकरण- झेलनी पड़ती थी बेइज्जती.. इसलिए बहन को मार डाला
बरेली। क्योलड़िया क्षेत्र में सगी बहन की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कुबूलते हुए बताया कि चाचा उसकी बहन को निकाह करके गांव में ही रख रहा था। रास्ते में उसे देखकर कमेंट करता था। रोज-रोज बेइज्जती झेलनी पड़ती थी। गुस्से में उसी को मारने के लिए उसके घर गया था। वो नहीं मिला तो बहन को गोली मार दी। उसे हत्या का कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

क्योलड़िया एसओ सुधीश सिंह सिरोही अपनी टीम के साथ हत्या के आरोपी को मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन लाए। यहां एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि भौआ बाजार तिराहे से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि चाचा उसकी छोटी बहन से शादी करके गांव में ही रख रहा था। वह इतने पर भी कुछ न करता अगर उसे उकसाया नहीं जाता। उसे देखकर चाचा उसकी दूसरी बहनों और मां के बारे में गलत टिप्पणी करता था जो उसे बर्दाश्त नहीं होती थीं। रविवार को ऐसे ही कमेंट को सुनकर आया उसका बड़ा भाई रोने लगा तो उससे रहा नहीं गया। घरवाले उसे रोकते रहे पर वो नहीं माना और बहन के घर पहुंचा। इरादा चाचा की हत्या का था पर बहन को देखा तो उसी को गोली मार दी। अब जब बदनामी की वजह ही खत्म हो गई तो चाचा को नहीं मारेगा।
विज्ञापन


चाचा से ही लिया था तमंचा
आरोपी ने बताया कि बहनोई बने चाचा का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। छह महीने पहले कोर्ट में तारीख करने जा रहे चाचा पर रुपये कम पड़ रहे थे। वह दिल्ली से कारचोबी का काम करके लौटा तो चाचा ने उससे रुपये मांगे। उसने कहा कि बिना किसी चीज के वह रुपये नहीं देगा। तब चाचा ने उसे 315 बोर का तमंचा दे दिया। तब से तमंचा उसके घर पर था। पुलिस ने तमंचे के साथ इसमें फंसा खोखा भी बरामद कर लिया पर गोली नहीं मिली। बता दें कि गोली पुलिस को न तो मौके पर मिली और न ही शव के पोस्टमार्टम में। इसे लेकर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed