फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्कूल में लावारिस पशु बंद करने पर 28 के खिलाफ रिपोर्ट

स्कूल में लावारिस पशु बंद करने पर 28 के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में लावारिस पशु बंद करने पर 28 के खिलाफ रिपोर्ट
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगरिया बुजुर्ग के सरकारी स्कूल में लावारिस पशु बंद किए जाने की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री के आदेश के मद्देनजर डीएम ने एसडीएम और सीओ से जांच कराई और इसके बाद प्रधानाध्यापक की ओर से 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी गई।
विज्ञापन

नगरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने 20 लावारिस पशुओं को बुधवार रात ट्रक से स्कूल लाने के बाद उन्हें स्कूल में बंद कर मेन गेट पर ताला लगा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे काफी देर तक बाहर खड़े रहे। बाद में शिक्षकों ने कुछ ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जानवरों को बाहर निकाला। इसके बाद पढ़ाई शुरू हो सकी। मामला सामने आने पर डीएम ने शुक्रवार सुबह एसडीएम विजय शर्मा व सीओ शिवप्रकाश दुबे को मौके पर जांच के लिए भेजा। इसी के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापक शिखा शुक्ला की ओर से रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

तहरीर में गांव के शिवसिंह, राकेश, ओमकार, हुकुम सिंह, रजनेश व शीशपाल को नामजद करते हुए कहा गया है कि इन लोगों ने अपने 20-22 अन्य लोगों के साथ शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से 20-25 लावारिस जानवरों को स्कूल के गेट का ताला तोड़कर अंदर बंद कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम व संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed