{"_id":"5c004f4ebdec224155405fc4","slug":"131543524174-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए की छात्रा से छेड़खानी पांच युवकों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीए की छात्रा से छेड़खानी पांच युवकों पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमबीए की छात्रा ने कॉलेज कॉलेज आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदों ने घर में घुसकर उससे अश्लील हरकतें कीं। उसकी पिटाई भी कर दी। घरवाले बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। शोर मचने पर पड़ोसी पहुंचे तो शोहदे फायरिंग करते हुए भाग गए। छात्रा ने पांच युवकों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी आपस में भाई हैं।
माधोबाड़ी की एक लड़की निजी कॉलेज में एमबीए की छात्रा है। आरोप है कि अरविंद, गुड्डू, मुन्ना, पंकज और विकास कॉलेज आते-जाते उसका पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसते और गंदे इशारे करते। छात्रा और उसके पिता ने शोहदों के घरवालों से शिकायत की तो उन्हें यह नागवार गुजरा। आरोप है कि 18 नवंबर को पांचों भाई गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। मां और भाभी ने उसे किसी तरह से बचाया तो उनकी पिटाई कर दी। अरविंद ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसमें उसकी मां बाल-बाल बच गईं। शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग गए।