फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Loot in Lucknow-Chandigarh express

चेन पुलिंग कर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लूटपाट

Fri, 13 Jul 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 13 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loot in Lucknow-Chandigarh express
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार देर रात शाहजहांपुर स्टेशन से निकलते ही गर्रा नदी के पुल के पास बदमाशों ने चेन पुलिंग करके रोक लिया और 20 मिनट तक लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। यात्रियों ने हिम्मत करके लुटेरों का पीछा किया तो उन पर पत्थर फेंककर लौटने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेन के कोच नंबर एस-3 में शाहजहांपुर से सवार हुए दो लुटेरों ने 1:40 बजे चेन पुलिंग की और फिर रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों में छिपे बैठे छह से अधिक बदमाश बाहर आने के बाद ट्रेन में चढ़ गए। यात्री कुछ समझ पाते कि उससे पहले ही बदमाशों ने असलहे निकाल लिये। इन बदमाशों ने कोच नंबर एस-1, एस-3, एस-4 और एस-6 में लूटपाट शुरू कर दी। अनीता का मंगल सूत्र और पर्स, सतीश कुमार का पर्स, पूजा का मंगलसूत्र, खुशबू वर्मा का मंगलसूत्र, पर्स और मोबाइल, पुष्पा का मोबाइल और पर्स, अनीता वर्मा का बैग, मोबाइल, सुरेश का पर्स बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने कंट्रोल रूम को मेमो दिया। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। शुक्रवार को खुद जीआरपी के आईजी विजय प्रकाश, एसपी और सीओ ने घटना स्थल पहुंच कर मुआयना किया। सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर सदर बाजार डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर तिलहर अशोकपाल ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। आईजी ने वारदात का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन संदिग्ध
सीओ के के शुक्ला ने घटनास्थल के निकट के गेट नंबर 326 के गेटमैन सर्वेश की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मान रही है कि उससे वारदात का अहम सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed