{"_id":"5b3e63dd4f1c1b54238b4b38","slug":"131530815453-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के पंद्रह दिन बाद ही जयपुर में प्रेमिका संग बसाया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह के पंद्रह दिन बाद ही जयपुर में प्रेमिका संग बसाया घर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरनियां के गांव पंखुनी नगला में रहने वाले एक युवक ने 15 दिन के अंदर दो निकाह कर लिए। बृहस्पतिवार को पहली बीवी ने एसपी देहात के सामने पेश होकर आरोप लगाया कि दूसरा निकाह करने के बाद उसका शौहर उसे रास्ते से हटाना चाहता है। एसपी ने आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
जयपुर में ई रिक्शा चलाने वाले पंखुनी नगला के अफसर अली ने सात महीने पहले फतेहगंज पश्चिमी के अगरास गांव की शहनाज से निकाह किया था। निकाह के पांच दिन बाद ही वह जयपुर चला गया। शहनाज के मुताबिक उसे फोन पर पता चला कि उससे निकाह के 15 दिन बाद ही अफसर ने जयपुर में अपनी प्रेेमिका से निकाह कर लिया। इसके बाद वह दूसरी बीवी को लेकर गांव पहुंचा। यहां दोनों बीवियों में पहले विवाद हुआ, लेकिन बाद में दोनों साथ रहने पर राजी हो गईं। बृहस्पतिवार को एसपी देहात के सामने पेश होकर शहनाज ने आरोप लगाया कि अफसर उसे जयपुर ले जाना चाहता था, उसके मना करने पर 27 जून को उसने उसे नशा देकर जयपुर ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसके मायके वालों को पता लग जाने से वह बच गई। उसने आशंका जताई कि अफसर उसकी हत्या करना चाहता है। उसने थाना पुलिस को भी सूचना दी, पुलिस ने दोनों को थाने पर बैठाया, लेकिन बगैर कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया।