{"_id":"5acaed394f1c1b051d8b56e5","slug":"131523248441-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल क्रिकेट पर लाखों का सट्टा लगने लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल क्रिकेट पर लाखों का सट्टा लगने लगा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत के साथ ही सटोरियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन लाखों का सट्टा लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली और कोलकाता में बैठे बुकी बरेली के एजेंटों के जरिये क्रिकेट की हर बॉल, विकेट, चौके और छक्के पर लाखों के दांव लगवा रहे हैं। पुलिस तक क्रिकेट मैच में सट्टे की बैटिंग के इनपुट पहुंचने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने क्राइम ब्रांच को स्पेशल टास्क सौंपा है। थानों के प्रभारियों को भी जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
आईपीएल में क्रिकेट के दीवानों की दिलचस्पी को सटोरिये भी खूब भुनाते हैं। बीते साल आईपीएल के दौरान पुलिस ने चौदह जगह छापेमारी करके सटोरियों की गिरफ्तारियां की थीं। इस दौरान बहेड़ी का सट्टा किंग शाहरुख, किला में सट्टा किंग बेदी का दाहिना हाथ माने जाने वाले शौकीन को पकड़ा गया था। सुभाषनगर के एक होटल में छापामारी करके लैपटॉप, मोबाइल के साथ एक सटोरिये को पकड़कर जेल भेजा गया था। मॉडल टाउन में तीन कारों में क्रिकेट पर सट्टा खेलते हुए गिरफ्तारियां हुईं थी।
वेबसाइट और ऐप पर डिजिटल एकाउंट बनाकर लगते हैं दांव
अब ऑनलाइन दर्जनों वेबसाइट भी सट्टा खेलने वालों के लिए उपलब्ध हैं। इन वेबसाइट पर डिजिटल एकाउंट बनाकर लोग सट्टा खेल सकते हैं। कई मोबाइल ऐप भी मार्केट में हैं, जिनके जरिये लोग दांव लगाते हैं। ऑनलाइन खेले जाने वाले सट्टा पर पुलिस की मॉनीटरिंग का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
इन थानों में आईपीएल पर लगते हैं दांव
शहर के सुभाषनगर, किला, प्रेमनगर, बारादरी और इज्जतनगर थानों में आईपीएल सट्टा खिलाने के इनपुट पुलिस के पास हैं। वहीं देहात में बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज का सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। पुलिस ने जिन लोगों को बीते सीजन आईपीएल में सट्टा खिलाते पकड़ा था, वह भी जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
आईपीएल पर सट्टा को लेकर डायरेक्शन दिए जा चुके हैं। जल्द बड़ी रिकवरी और गिरफ्तारियां होंगी। पिछले सीजन में भी ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हुई थी, इस दफा भी आईपीएल पर सट्टा नहीं खिलाने दिया जाएगा। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी