फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महंत की गला दबाकर हत्या

महंत की गला दबाकर हत्या

Tue, 19 Mar 2019 01:17 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
महंत की गला दबाकर हत्या
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महंत की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वे भतीजी के घर से खाना खाकर रात नौ बजे मंदिर जा रहे थे। रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे संपत्ति का कारण लग रहा है। फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

महेशपुरा ठाकुरान निवासी 55 वर्षीय ओमी सिंह ने शादी नहीं की थी और साधु की तरह रहते थे। उन के काफी संपत्ति थी। उन्होंने गांव से डेढ़ किमी दूर अपने खेत में आश्रम और मंदिर बना रखा था और ज्यादातर वक्त यहीं रहते थे। हर सोमवार को उनकी बैठक लगती थी, जिससे मंदिर पर मेले जैसा माहौल होता था। लोग अपनी समस्याएं बताते और वे पूजा पाठ से उनका समाधान करते थे। वे रोज की तरह गांव में अपनी भतीजी पिंकी के यहां खाना खाकर रविवार रात नौ बजे मंदिर को निकले थे। सुबह मंदिर जा रहे उनके अनुयायियों को रामवीर के गेहूं के खेत में उनका शव पड़ा मिला। चेहरे पर खरोंच के निशान थे। संबंधित स्थान पर गेहूं बेतरतीब थे, लग रहा था कि हत्यारों से ओमी सिंह का काफी संघर्ष हुआ है। पोस्टमार्टम में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। हाथ को कसकर पकड़ने के भी निशान मिले। हत्या के बाद ओमी सिंह के परिजनों और अनुयायियों में रोष फैल गया। सूचना पर सुभाष नगर थाने से एसएसआई बच्चू सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। बाद में पिंकी के पति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी। एसएसआई ने बताया कि जल्द ही सच का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


‘महंत की हत्या की गई है। तहरीर में वजह का उल्लेख नहीं है पर संपत्ति विवाद का मामला बताया जा रहा है। पुलिस को निर्देश दिया है कि जल्दी ही केस का खुलासा करके हत्यारोपियों को गिरफ्तार करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed