{"_id":"5c880e83bdec22144f416a52","slug":"121552420483-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के पास पड़ा मिला लावारिस बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल के पास मंगलवार शाम प्रेमनगर निवासी अभिषेक तो एक लावारिस बच्चा बेसुध पड़ा मिला। अभिषेक के मुताबिक बच्चे के शरीर पर काफी चोटें थीं। उन्होंने एंबुलेंस को बुलाया और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि यह बच्चा पहले से यहां भर्ती है। इसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के दबाव में बच्चे को दोबारा भर्ती किया गया। अभिषेक ने बताया कि डॉक्टर उन पर बच्चे की पूरी जिम्मेदारी लेने का दबाव बना रहे थे। डॉक्टर उनसे बोले की अगर बच्चा दोबारा कहीं गया तो तुम्हारी ही जवाबदेही होगी। पुलिस वालों के मदद के आश्वासन के बाद अभिषेक बच्चे को छोड़कर गए। उन्होंने बताया कि बच्चे को एंबुलेंस से उतारने के लिए भी कोई स्टाफ नहीं पहुंचा। काफी हुज्जत के बाद उसे सेप्टिक वार्ड में भर्ती करा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।