फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मालकिन और मजदूर की हत्या

मालकिन और मजदूर की हत्या

Sun, 10 Mar 2019 12:07 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मालकिन और मजदूर की हत्या

विज्ञापन

महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महेवागंज में शनिवार की देर शाम एक आटा कारखाने का मजदूर खून से लथपथ मिला, जबकि मालकिन का शव आटे के गोदाम में बोरियों के पीछे मिला। घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर रात 11 बजे एसपी पूनम ने मौका मुआयना किया है।
शहर से सटे महेवागंज कस्बे में रहने वाले राकेश गुप्ता ने घर में ही शिवगौरी आटा उद्योग के नाम से कारखाना खोल रखा है। कारखाने पर महेवागंज के ही रहने वाले सुलेमान का बेटा मोहम्मद आरिफ (18) काम करता था। आरिफ कारखाने से दुकानों पर आटा सप्लाई करने जाता था। बताया जाता है कि शनिवार को राकेश गुप्ता शाहजहांपुर गए हुए थे। उनकी पत्नी रेनू गुप्ता कारखाने पर थीं। रात करीब नौ बजे राकेश का ड्राइवर कल्लू कारखाने पर आया तो कारखाने का गेट अंदर से बंद था। उसने झांक कर अंदर देखा तो खून पड़ा हुआ था। यह देखकर कल्लू डर गया और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा कर लिया। लोगों की सूचना पर महेवागंज पुलिस ने कारखाने का गेट खुलवाया। अंदर काफी खून पड़ा हुआ था। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिस पर सीओ सिटी आरके वर्मा और शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कारखाने की तलाशी ली तो राकेश के बेडरूम में आरिफ खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। आनन फानन में आरिफ को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर मालकिन रेनू गुप्ता घर से लापता थीं। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी रेनू का शव भी आटे के गोदाम से बोरियों के पीछे से बरामद हो गया। इसी बीच मालिक राकेश गुप्ता घर आ गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


कारखाना में पहले खून से लथपथ मजदूर मिला, जिसे अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी दौरान पता चला कि मालकिन रेनू लापता है। तलाश करने पर रेनू का शव आटे के गोदाम में बोरियों के पीछे मिला। फॉरेंसिक टीम सहित क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। मौके से सभी सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed