{"_id":"5c7ee1a4bdec2214666d674e","slug":"121551819172-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाज महिला के सिपाही को हड़काने की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टेबाज महिला के सिपाही को हड़काने की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन दिन पहले वायरल हुए सट्टेबाज महिला और कराइमब्रांच के सिपाही के बीच हुई बातचीत के ऑडियो की जांच एसएसपी ने अब एसपी क्राइम रमेश भारतीय को सौंप दी है। जांच अधिकारी ने सिपाही से संबंधित रिकार्ड तलब कर लिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई का आधार निकाला जाएगा।
तीन दिन पहले एक कॉल रिकार्डिंग वायरल हुई थी जो दो महीने पुरानी बताई जा रही थी। इसमें दूसरे जिले से ट्रांसफर पर आए क्राइमब्रांच के एक सिपाही को महिला हड़का रही थी। महिला पूर्व में सट्टेबाजी का बड़ा काम करती थी। इस बात को वह कॉल रिकार्डिंग में भी स्वीकार कर रही है। कह रही है कि अब जब वह काम नहीं करती तो फिर उस पर रुपये देने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है। उसके बेटे को गालियां दी गईं। ये नहीं चलेगा। वो अफसरों से शिकायत करेगी। सिपाही पूरी बातचीत में बचाव की मुद्रा में रहा है। एसपी क्राइम ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। वे जांच करेंगे कि जब दोष नहीं था तो इतने दिनों में भी सिपाही ने किसी अधिकारी से इस अभद्रता की शिकायत क्यों नहीं की।