फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी से तंग पति ने एसएसपी से की कार्रवाई की गुहार

पत्नी से तंग पति ने एसएसपी से की कार्रवाई की गुहार

Wed, 09 Jan 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से तंग पति ने एसएसपी से की कार्रवाई की गुहार
बरेली। ससुराल से जेवर, कैश आदि लाने के बाद भी पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। ससुरालियों ने सुलह की कोशिश की तो पत्नी के रिश्तेदारों ने पति की पिटाई लगा दी। पति ने एसएसपी से पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की है।
विज्ञापन

बारादरी के माधोबाड़ी के सतीश मक्कड़ ने बताया कि उनकी शादी सहारनपुर की रिचा से हुई थी। 24 अगस्त 2018 को रिचा बिना बताए उसकी अनुपस्थिति में अपनी मौसी तरुणा साहनी निवासी जनकपुरी चली गई। पता लगने पर वह मौसी के घर पहुंचे तो पता चला कि रिचा जेवर, कपड़े और कैश लेकर मायके सहारनपुर चली गई। वहां पर उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा लेकिन सुलह नहीं हो सकी। रिश्तेदारों की मध्यस्ता करने के आश्वासन पर 30 दिसंबर रिचा घरवालों के साथ अपनी ससुराल आ गई। सुलह की बात शुरू हुई तो रिचा के रिश्तेदारों ने जेल जाने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके माता-पिता की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए जिन्होंने किसी तरह से उनको बचाया। सतीश ने एसएसपी से रिचा और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed