फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोडवेज बस से भिड़ी डीसीएम, ड्राइवर-यात्री जख्मी

रोडवेज बस से भिड़ी डीसीएम, ड्राइवर-यात्री जख्मी

Sun, 30 Dec 2018 01:49 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस से भिड़ी डीसीएम, ड्राइवर-यात्री जख्मी
बरेली। फरीदपुर में द्वारिकेश चीनी मिल के बंद ओवरब्रिज के वन वे सर्विस लेन पर दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद रोडवेज सर्विस लेन के किनारे खाई में चली गई, लेकिन गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। हालांकि 6-7 यात्री चोटिल हो गए। पुलिस ने यात्रियों को प्राथमिक इलाज देकर दिल्ली के लिए दूसरी बस से रवाना किया। इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोट पहुंची, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डीसीएम के ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ हाईवे पर द्वारिकेश चीनी मिल के पास बने ओवरब्रिज के बरसात के दौरान धंसने के बाद दोनों ओर के वाहनों को वन वे सर्विस लेन से गुजारा जा रहा है। शनिवार को घने कोहरे में सोनाली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस द्वारिकेश चीनी मिल के ओवर ब्रिज के सर्विस लेन पर पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। दोनों में भिड़ंत होने के बाद रोडवेज बस खाई में घुस गई। चोटिल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed