फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   थाने के पास सराफ की दुकान से तिजोरी चोरी

थाने के पास सराफ की दुकान से तिजोरी चोरी

Mon, 03 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
थाने के पास सराफ की दुकान से तिजोरी चोरी
सीबीगंज। चोरों ने थाने कुछ दूरी पर सराफ की दुकान का शटर काटकर तिजोरी को चोरी कर लिया। उसमें रखी कुछ चांदी समेत करीब एक लाख रुपये के आभूषण चोरी करके तिजोरी को सड़क पर फेंक गए। फील्ड यूनिट घटना को संदिग्ध मान रही है, वहीं सराफ की कुछ बातें भी विरोधाभासी हैं। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीबीगंज में लेबर कॉलोनी निवासी राकेश रस्तोगी की कृष्णा ज्वैलर्स नाम से स्लीपर रोड स्थित मोर सिंह यादव की मार्केट में सराफ की दुकान है। राकेश दिन में दुकान चलाते हैं ओर रात में परसाखेड़ा की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। राकेश के मुताबिक रोज की तरह वह शनिवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। घर से खाना खाकर फैक्ट्री चले गए। रात में ही चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर वहां रखी बड़ी तिजोरी निकाल ली और उसमें रखी डेढ़ किलो चांदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद तिजोरी को दुकान के बाहर सड़क पर ही फेंककर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर वह दुकान पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने फिंगरप्रिंट एवं अन्य सबूत जुटाए। तिजोरी बल प्रयोग की बजाय चाबी से खुली लग रही थी। इसके अलावा दो सौ ग्राम चांदी उसी बॉक्स में रखी मिली जहां से बाकी माल चोरी बताया गया। दुकान के बाकी काउंटर में भी माल भरा था लेकिन उसे छुआ नहीं गया था। शटर के ताले गायब थे और तालों को लगाने वाले कुंडे अलग दिशाओं में मुड़े थे जो संभव नहीं है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट कर ली है। जांच की जा रही है। पिछले साल राकेश रस्तोगी के भाई राजेश रस्तोगी की गांव सनईया रानी मेवाकुंवर स्थित सराफ ा दुकान के ताले तोड़कर भी चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed