{"_id":"5af0a8514f1c1b86098b8dc5","slug":"121525721169-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटकर हाईवे पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर को कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटकर हाईवे पर फेंका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 08 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद निवासी एसबीआई के बैंक मैनेजर को पुराना रोडवेज से हल्द्वानी के लिए स्विफ्ट कार से लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने अगवा कर लिया। हल्द्वानी जाने के बजाए बदमाश कार को बदायूं रूट पर ले गए तो बैंक मैनेजर ने विरोध किया। बदमाशों ने डेढ़ घंटे तक हाईवे पर तमंचा सटाकर उनसे मारपीट की। बाद में नकदी, मोबाइल और अंगूठी लूटने के बाद उन्हें भमोरा के पास चलती गाड़ी से उन्हें फेंक दिया गया। पुलिस को जानकारी होने के बाद रातभर बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने के हरथला की रेलवे कॉलोनी में रहने वाले सुशील कुमार एसबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर हैं। वह छह मई की रात बनारस से ट्रेन से लौटकर जंक्शन पर उतरे थे। टेंपो से पुराना रोडवेज पर करीब 11:30 बजे पहुंचे थे। उन्हें हल्द्वानी के लिए तैयार बस भी मिल गई। लेकिन चढ़ने से पहले दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। स्विफ्ट कार में उनके साथ कम किराये पर चलने का झांसा दिया गया। बैंक मैनेजर उनके झांसे में आकर कार में बैठ गए।
बस अड्डे से निकलने के बाद कार नैनीताल रूट पर न जाकर चौपुला पुल से होकर बदायूं हाईवे पर जाने लगी तो सुशील ने विरोध किया। जिसके बाद एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। उसने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। सुशील के मुताबिक बदमाशों ने 17 हजार रुपये, दो मोबाइल, एक अंगूठी और दो कपड़ों से भरे बैग लूट लिए। रात करीब एक बजे देवचरा पर चंपतपुर के पास चलती गाड़ी से उन्हें फेंककर लुटेरे भाग निकले। इस मामले में भमोरा थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोट्स
बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों को लगा दिया गया है। रोडवेज के सीसी कैमरा से मदद नहीं मिली है। बैंक मैनेजर से बातचीत के जरिये बदमाशों का हुलिया पता करने का प्रयास किया है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। - सतीश कुमार, एसपी देहात