फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bomb hoax at airforce station gate

एयरफोर्स गेट पर बम की सूचना से हड़कंप

Sat, 05 May 2018 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 05 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bomb hoax at airforce station gate
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी सूचना के चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस हेल्पलाइन पर त्रिशूल एयरबेस पर विस्फोटक होने की सूचना दी गई। एटीएस, बम निरोधक दस्ता, एलआईयू सहित इज्जतनगर थाना पुलिस ने त्रिशूल एयरबेस के पास खालसा मार्केट खाली कराकर छानबीन शुरू कर दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी कुछ नहीं मिला तो जांच एजेंसियों ने अनुमान लगाया कि किसी ने गलत सूचना दी है। हालांकि एहतियातन यूपी-100 की गाड़ियों का एयरबेस की बाउंड्रीवॉल के पास मूवमेंट बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि त्रिशूल एयरबेस को बम से उड़ाने की साजिश है। बाउंड्रीवॉल से सटे एक मार्केट में बम रखा गया है। लखनऊ मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद एटीएस टीम, पीएसी आठवीं वाहिनी का बम निरोधक दस्ता, एलआईयू टीम और इज्जतनगर थाना पुलिस ने नैनीताल रोड स्थित खालसा मार्केट को घेर लिया। पुलिस ने आनन-फानन में मार्केट खाली कराके तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक घंटे की जांच-पड़ताल के बाद टीमों ने वहां कोई बम न होने की बात कही। इसके बाद टीमों ने त्रिशूल एयरबेस की बाउंड्रीवॉल सटे कई किमी के एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


संदिग्ध नजर आते ही होगी धरपकड़
त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा के लिए पीलीभीत और नैनीताल हाईवे पर तैनात यूपी-100 की गाड़ियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाउंड्रीवॉल के करीब नजर आने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। यूपी-100 की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अंधेरे में भी अपना मूवमेंट बनाए रखें। पुलिस उस नंबर को भी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, जिससे सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पुलिस रेस्पांस जांचने की साजिश तो नहीं
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेन को बम से उड़ाने की सूचना के बाद जंक्शन, सीबीगंज और इज्ज्तनगर रेलवे स्टेशनों पर छानबीन अभियान चलाया गया लेकिन कहीं बम नहीं मिला। इसके ठीक चौबीस घंटे बाद पुलिस कंट्रोल रूम को त्रिशूल एयरबेस के पास बम होने की खबर दी गई। खुफिया इकाइयों को संदेह है कि कहीं आतंकी संगठन पुलिस का रेस्पांस टाइम जांचने के लिए तो ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह भी हो सकता है कि कोई शरारती पुलिस को गलत सूचनाएं दे रहा हो। 2016 में एक छात्र ने फीनिक्स माल को उड़ाने की सूचना देकर हड़कंप मचा दिया था।


कंट्रोल रूम से मिली जानकारी पर टीमों ने सर्च अभियान चलाया। टीमों को कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला है, फिर भी सतर्कता बरती जा रहा है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed