{"_id":"5aa8a63f4f1c1ba7758b55fe","slug":"121521002047-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई की पत्नी से अभद्रता का आरोप गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटे भाई की पत्नी से अभद्रता का आरोप गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
छेड़छाड़ का आरोपी बारातघर मालिक गिरफ्तार
छोटे भाई की पत्नी से की थी छेड़छाड़, मारपीट
बरेली। छेड़छाड़ में कोर्ट से वारंट जारी होने पर रामपुर बाग के बारातघर मालिक राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ वर्ष 2014 में छोटे भाई की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक राजीव के छोटे भाई की मौत हो चुकी है और प्रॉपर्टी को लेकर उन लोगों का विवाद चल रहा है। इसी बीच 20 मई, 2014 को राजीव अग्रवाल, उनके दूसरे भाई संजीव समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा और गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो लोगों के नाम निकाल दिए और राजीव समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई। राजीव पर छेड़छाड़, धमकी और मारपीट के आरोप में चार्जशीट लगाई गई थी। मगर वह काफी दिनों से कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। इस पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।