फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार
fb crime
बरेली।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर भूपेंद्र उर्फ रिंकू को गोली मारने के आरोप में सुभाष नगरपुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि रिंकू उन्हें बीस परसेंट तक ब्याज पर रुपये देकर वसूली के लिए बेहद तंग करता था, इसी से परेशान होकर ही उन्होंने पूरी योजना के साथ उस पर हमला किया।

सुभाषनगर के नेकपुर निवासी प्रापर्टी डीलर भूपेंद्र उर्फ रिंकू को बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे उसके ही दरवाजे पर कुछ लोगों ने घेरकर गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र का एसआरएमएस में इलाज चल रहा है। मामले में नंदा, सुधीर, मनोज, राकेश और राकेश के मामा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भले ही अभी किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक उन संदिग्धों को उठाया, जिनको रिंकू ने रुपये दिए था। एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हिरासत में लिए गए मोनू उर्फ मोहित, बिट्टू उर्फ भूपेंद्र, सोमपाल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने ही योजना बनाकर प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि रिंकू ने मोनू को 70 हजार रुपये 20 परसेंट ब्याज पर दिए थे। ब्याज अधिक होने के कारण वह कर्जा नहीं चुका पा रहा था। रिंकू उसे लगातार धमकाता रहता था। उसने कई अन्य लोगों से कर्जा लेकर ब्याज अदा किया। पुलिस को सात और आरोपियों की तलाश है। नंदा भी तगादे से बेहद परेशान था। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ही योजना बनाकर प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। तीनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा जाएगा। वहीं पांचों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed