फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुमित ने प्रेमिका पर बनाया था ‘कोर्ट मैरिज’ के लिए दबाव!

सुमित ने प्रेमिका पर बनाया था ‘कोर्ट मैरिज’ के लिए दबाव!

Thu, 02 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल कर बरेली में खुदकुशी करने वाले बीटेक के छात्र सुमित के मामले में कुछ ऐसी बातें सामने आने लगी हैं जो दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चलने की ओर इशारा करती हैं। हकीकत से दोनों के घरवाले भी वाकिफ थे। सामाजिक प्रतिष्ठा की वजह से लड़की की घरवालों ने शादी भी कर दी लेकिन उनके बीच चोरी छिपे मिलने का सिलसिला बरकरार रहा। पिछले महीने सुमित ने प्रेमिका पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव भी बनाया था।
विज्ञापन

दबाव बनाए जाने की बात सुमित के करीबी दोस्तों को भी पता है। यह बात उसने पिछले महीने प्रेमिका की एक सहेली के साथ शेयर की थी। सुमित यह भी जानता था कि इसे प्रेमिका के घरवाले स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन वह प्रेमिका से यही कहता था कि वह अपने पति को ठुकरा कर कोर्ट मैरिज कर ले। बताते हैं कि तीन दिन पहले सुमित ने प्रेमिका से संपर्क साधने की कोशिश भी की थी। आमना-सामना नहीं हुआ तो वह उसे बेवफा ठहराने लगा। सुमित ने प्रेमिका के मोबाइल पर ऐसा ही व्हाट्सएप मेसेज भी भेजा था। इसकी शिकायत भी सुमित के घरवालों से की गई थी। शिकायत के बाद से सुमित बौखला गया था।
विज्ञापन

सुमित को प्रेमिका की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड करने की सलाह उसके किसी दोस्त ने दी या फिर खुद ही आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसे बदनाम करने की ठानी, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा लेकिन उसे पता था कि फोटो वायरल होने के बाद वह फंस गया है। इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम सुमित का शव घर पहुंचा तो उसके घर पर पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उसका अंतिम संस्कार बुधवार को कछला गंगाघाट पर कर दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि दोनों परिवारों पर पुलिस की नजर है। अगर किसी ने भी झगड़े की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे की सीसीटीवी फुटेज में मिलीं धुंधली तस्वीरें
बरेली। गर्लफ्रेंड की फोटो फेसबुक पर वायरल करने के बाद फंदा लगाने वाले छात्र सुमित की मौत में हत्या की तहरीर पर बारादरी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने उस घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है जहां सुमित रह रहा था। जगतपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने सुमित के कमरे में लोगों की आवाजाही चेक करने की कोशिश की। छत और कमरे की तरफ आने जाने वाले लोगों की कुछ धुंधली तस्वीरें पुलिस को मिली हैं। हालांकि पुलिस मान रही है कि यह तस्वीरें सुमित के साथियों की हो सकती हैं जो इसी भवन के कई कमरों में रहते हैं। अब पुलिस एक्सपर्ट से इन्हें एडिट कराकर साफ कराएगी। पुलिस यह पक्का करना चाहती है कि कहीं लड़की के घरवालों की आवाजाही तो इस वक्त नहीं हुई जैसा कि आरोप सुमित के घरवाले लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि सुमित के मोबाइल की कॉल डिटेल और डॉयल लिस्ट में कोई खास चीज नहीं मिली जिससे जांच आगे बढ़ाई जा सके। पोस्टमार्टम में आत्महत्या की बात साफ हो चुकी है, हत्या का आरोप बेदम नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed