फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गैस कटर से ताले काटकर घर से लाखों उड़ाए

गैस कटर से ताले काटकर घर से लाखों उड़ाए

Sat, 09 Mar 2019 02:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
गैस कटर से ताले काटकर घर से लाखों उड़ाए
बरेली। सेंध लगाने या दीवार फांदकर घुसने के पुराने तरीके छोड़कर अब चोर ताले काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुभाषनगर की जोगेंद्र कॉलोनी में चोरों ने एक घर के ताले गैस कटर से काटकर लाखों का माल उड़ा लिया। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जोगेंद्र कॉलोनी निवासी कल्पना कुलश्रेष्ठ के पति नहीं हैं। उनकी बड़ी बेटी वैशाली की सुभाषनगर में ही शादी हुई है। वैशाली ने बताया कि उनकी छोटी बहन हैदराबाद में जॉब करती हैं। एक मार्च को मां उसी के पास गई थीं। बृहस्पतिवार रात मां के घर में चोरी हो गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और अंदर के गेट का लॉक गैस कटर से काट दिया। इसके बाद घर में घुसकर बीस हजार कैश समेत लाखों का माल चुरा ले गए। वैशाली ने बताया कि यह उनकी मां ही बता पाएंगी कि चोर क्या-क्या ले गए हैं। फील्ड यूनिट ने पाया कि दीवार पर भी गैस कटर टेस्ट किया गया था। चोरी के बाद घर के दुपट्टों की ही रस्सी बनाकर चोर छत से सामने की ओर माल लेकर उतर गए। डॉग स्क्वाड से चोरों का सुराग पाने में कोई खास मदद नहीं मिली। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed