फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजयनगर में पार्षद पर हमला, सिर फोड़ा

संजयनगर में पार्षद पर हमला, सिर फोड़ा

Wed, 20 Feb 2019 12:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
संजयनगर में पार्षद पर हमला, सिर फोड़ा
संजयनगर में पार्षद पर हमला, सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। संजयनगर में घर के बाहर डाले गए स्लैब की वजह से चोक हुई नाली खोलने पहुंचे सफाईकर्मियों से नोकझोंक के बाद विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि छोटे योगी नाम से मशहूर पार्षद अवनेश कुमार को हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। मारपीट में पार्षद के परिवार के लोग भी घायल हो गए। इसके बाद पार्षद समर्थकों ने भी दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने के बाद उनके घरों पर पथराव किया। एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस पहुंचने के बाद उपद्रव पर काबू पाया जा सका। पार्षद की ओर से नौ लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट लिखाई गई है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब में तैनात सैन्यकर्मी शिवशंकर का परिवार दो साल पहले चंदपुरी से आकर वार्ड 30 में बसा था। शिवशंकर भी छुट्टी पर घर आए हुए थे। पार्षद के मुताबिक शिवशंकर के घर के आगे स्लैब डालने से नाली का निकास बंद हो गया था। इससे आसपास के कई परिवार परेशान थे। आरोप है कि मंगलवार सुबह सफाई कर्मियों ने नाली साफ करके कीचड़ बाहर निकाला तो शिवशंकर केे पिता भगवानदास ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों की शिकायत पर सामने ही रहने वाले पार्षद अवनेश ने उन्हें समझाने की कोशिश की तब भी वह शांत नहीं हुए। उल्टे मारपीट शुरू कर दी। अवनेश के मुताबिक हमलावरों ने उनके सिर में तलवार मार दी। उनके पिता ओमकार व मां को भी बुरी तरह पीटा। इसके बाद पार्षद समर्थकों ने भी शिवशंकर के परिवार पर हमला बोल दिया। घर में पथराव किया तो अंदर खड़ी कार के शीशे टूट गए। पुलिस ने बमुश्किल उपद्रव पर काबू पाया। पार्षद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने श्रीराम, शिवकुमार और शिवशंकर को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि नाली साफ कराने पर पार्षद पर हमला किया गया है। प्रारंभिक जांच में दूसरे पक्ष की गलती पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed